PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली में गोलियां चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है / इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि महिला घायल हैं / फिलहाल, एसपी कुल्लू गुरदेव सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं / उन्होंने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है / पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है /
जानकारी के अनुसार, मनाली के प्रीणी से आगे जगतसुख के सूरू गांव की यह घटना है / यहां पर लीज पर यह होटल दिया गया था / दिल्ली की महिला यह होटल चलाती थी / उसका पति दिल्ली में रहता है / आज यानि शुक्रवार की सुबह जब महिला का पति दिल्ली से मनाली पहुंचा तो उसने महिला को अपने प्रेमी के साथ होटल में आपतिजनक हालत में पाया /
इस पर तैश में आकर आरोपी ने पहले तो पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारी फिर, खुद को भी गन से शूट कर दिया / घटना में महिला की बाजू में गोली लगी है, जबकि प्रेमी और पति की मौत हो गई है / महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है / फिलहाल, पूरी घटना की जांच की जा रही है / घटना शुक्रवार सुबह सात बजे की बताई जा रही है /
जब गोली चलने की आवाज सुनी तो होटल स्टाफ घटनास्थल की ओर दौड़ा तो देखा कि मौके पर खून से लथपथ दो लोग और एक महिला फर्श पर पड़े थे / तीनों के आपस में परिचित होने और कारोबारी संबंध होने के चलते आपसी लेनदेन और अवैध संबंध की दिशा में भी पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है /








































