PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश में हुआ बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बस सड़क पर जा पलटी, 14 बाराती हुए गंभीर रूप से घायल,

himachal pradesh bilaspur hp breaking news full baraatis bus capsizes himachal bilaspur 50 passenger injured

PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हादसा हुआ है. यहां बारातियों से भरी बस पलट गई है / हादसे में 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं / एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है / पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है / बिलासपुर के घुमारवीं के पास यह हादसा हुआ है / घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार दिया गया है / 

जानकारी के मुताबिक, ऊना से बिलासपुर के कोठीपुरा बारात लेकर बस जा रही थी / इस दौरान बस बिलासपुर में घुमारवीं के पास पनोल से नीचे उतराई में अनियंत्रित होकर पलट गई / इस दौरान बस में 37 के करीब लोग बैठे थे, जिसमें 14 लोग घायल हुए है / गनीमत यह रही कि हादसा के जगह पर सड़क के साथ काफी ढलान है / अगर बस सड़क से बाहर की तरफ पलटती,

तो एक बहुत बड़ा हादसा पेश आ सकता था / वहीं जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली तो स्थानीय पंचायत उपप्रधान संजय कुमार अन्य लोंगो के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया /

घुमारवीं के एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि 10 लोगों को बिलासरपुर रेफर किया गया है / वहीं, चार लोग घुमारवीं अस्पताल में भर्ती हैं / इसके अलावा, कुछ अन्य लोगों को हल्की पुल्की चोटें आई हैं / घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं / घायलों को फौरी राहत भी दी गई है / पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है /