PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते जालंधर के डेविएट यानि DAV Institute of Engineering & Technology के BSc के छात्र की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत गई है, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बीती देर रात का बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार दो छात्र लड़ते-लड़ते तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए / जानकारी के मुताबिक DAV Institute of Engineering & Technology में बीती रात छात्रों में विवाद हो गए / बताया जा रहा है कि विवाद इस कदर बढ़ा की दो छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए, जिसमें से एक की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर रूप से घायल हो गया /
इस दौरान DAV Institute of Engineering & Technology के एक अधिकारी ने मीडिया के कुछ बंधुओं द्वारा पूछे गए इस घटना संबंधी सवाल के जवाब में बताया कि घटना देर रात की है और एक छात्र की मौत भी हो हुई है / उन्होंने यह भी बताया कि घटना बीती रात की है / देर रात हास्टल की तीसरी मंजिल पर रहने वाले छात्र किशन कुमार यादव और अमन का बर्थडे पार्टी को लेकर विवाद हुआ / इसके बाद नौबत हाथापाई तक आ गई / दोनों छात्र लड़ते हुए तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए /
घटना की जानकारी मिलते ही कालेज प्रबंधन ने दोनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया / जहां किशन कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि अमन का इलाज चल रहा है / बता यह भी चला है कि दोनों छात्र बिहार के रहने वाले हैं, जो DAV Institute of Engineering & Technology में BSc के छात्र हैं / घटना के बारे में छात्रों के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है / वहीं इस घटना की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची व आगे की जाँच में जुट गई /








































