PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश में शूटऑउट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या से फैली सनसनी,

Sensation spread over murder of elderly woman in Kullu after shootout in Himachal Pradesh Manali PTB Big News

PTB Crime न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मनाली में अभी मर्डर और सुसाइड का मामला शांत नहीं हुआ था कि अहब एक और मर्डर यहां हुआ है / यहां पर एक महिला की हत्या की गई है / पुलिस मौके के लिए रात को ही रवाना हो गई थी / एसपी कुल्लू गुरदेव सिंह भी घटनास्थल के पर सुबह पांच बजे ही पहुंच गए थे / 

जानकारी के अनुसार, कुल्लू की भुतंर तहसील गड़सा घाटी की यह घटना है / 60 साल की शकुंतला महिला देवी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा गया है / महिला घर में अकेली रहती थी / पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया है / मंडी से एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है / महिला के सिर व शरीर में चोट के निशान मिले हैं / रविवार देर रात को महिला की हत्या की / 

महिला की हत्या के आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है / पुलिस पड़ताल कर रही है / वहीं, कुल्लू में बीते एक सप्ताह में गोलीकांड और मर्डर के मामले से पुलिस बैकफुट में नजर आ रही है / इससे पहले, मनाली के होटल में शूटऑउट में दो लोगों की मौत हुई थी / यह मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ था / चार दिन के भीतर जिला में हत्या का दूसरा मामला होने से घाटी में दहशत का माहौल है / सोमवार सुबह पांच ही पुलिस अधीक्षक कुल्लू भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पुलिस हत्या को लेकर साक्ष्य जुटा रही है /