PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में फिर हुई बेअदबी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के फटे हुए अंग मिले,

sacrilege of sri guru granth sahib amritsar room was used store pages were also torn Amritsar Punjab PTB Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। गोल्डन टेंपल के पास गेस्ट हाउस के अंदर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर रखा था। जिस समय सत्कार कमेटी ने कार्रवाई की, गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फटे हुए थे और वहां काम कर रहा युवक बीड़ी पी रहा था। सत्कार कमेटी ने मामला दर्ज करवा कार्रवाई शुरू कर दी है।

सत्कार कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अमृतसर में गोल्डन टेंपल के समीप मोची बाजार में हरि निवास नाम से एक महिला गेस्ट हाउस चला रही है। उन्हें सूचना मिली थी कि वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब का निरादर हो रहा है। जब वह यहां पहुंचे तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब के हालात देखकर हैरान थे। निवास के अंदर काम करने वाला सुमित नाम का युवक बीड़ी पी रहा था। इतना ही नहीं, जिस जगह श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया था, उस कमरे को स्टोर रूम बना रखा था।

जिस समय सत्कार कमेटी ने अपनी कार्रवाई शुरू की, गेस्ट हाऊस की मालकिन कमरे में आ गई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब को संभालना शुरू कर दिया। सत्कार कमेटी ने देखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फटे हुए थे। महिला का कहना था कि उसकी बेटी का छोटा बेटा गलती से इन अंगों को फाड़ गया है।

सत्कार कमेटी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा महिला के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत भी दे दी है। सत्कार कमेटी का आरोप है कि गेस्ट हाउस में आने वाले लोग यहां हर प्रकार के खान-पान का सेवन करते हैं। इतना ही नहीं, महिला सही समय पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का न पाठ करती थी और न ही देखरेख करती थी। वे इसकी शिकायत श्री अकाल तख्त साहिब पर भी करेंगे।