PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भयानक सड़क हादसे में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत कई घायल, पीएम ने जताया दुख,

bus falls into gorge 12 passenger died many injured himachal pradesh kullu

PTB Accident News कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. कुल्लू में सवारियों से भरी बस खाई में गिर गई है. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और अन्य घायल हैं. तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत और बचाव किया जा रहा है. फिलहाल, डीसी कुल्लू की ओर से 10 मौतों की पुष्टि हो चुकी है और चार लोग घायल हैं. बस शैंशर से औट जा रही थी.

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले की सैंज घाटी के न्यूली शेंशर सड़क पर जंगला नामक स्थान पर यह दर्दनाक बस हादसा हुआ है. अब तक 12 लोगों की मौत हुई है. 3 घायलों को 108 एम्बुलेंस में सैंज सीएचसी भेजा गया है. बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े 8 बजे हादसा हुआ है. ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया है.

हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि सड़क पर मलबा गिरा था और ड्राइवर बस को साइड से निकाल रहा था. इस दौरान बस सड़क से नीचे जा गिरी और नीचे दूसरी सड़क पर किनारे पर अटकी. हादसा काफी ऊपर से गिरने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए. बस में 20 से ज्यादा लोगों के सवार होने की सूचना है.

कुल्लू के सैंज में हुए बस हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने दुख जताया है और साथ ही मृतकों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 15-15 हजार रुपये की फौरी मदद देने की घोषणा की है. साथ ही सीएम ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश हैं. सीएम जयराम ने कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और वह घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं.

कुल्लू बस हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल के कुल्लू में बहुत ही बड़ा हादसा हुआ है. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. उम्मीद है कि जल्द ही हादसे के घायल ठीक होंगे. स्थानीय प्रशानस पीड़ितों की मदद कर रहा है.