PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

LIC पॉलिसी लेने के बदल गए नियम, भूल से भी न करें ये गलती, वरना पछताना पड़ेगा उम्र भर,

business lic policy rules changed life insurance policy nominee benefits see here how to change your nominee

PTB Big न्यूज़ Business : अगर आप LIC की पॉलिसी ले रहे हैं या फिर आपने ले रखा है तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है / पॉलिसी खरीदते समय अपने परिवार के किसी सदस्य को नॉमिनी जरूर बनाना चाहिए / अब यह नियम अनिवार्य भी हो गया है / अगर आपने पॉलिसी लेते समय नॉमिनी नहीं बनाया है और आपके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो आपके अपनों को रकम से वंचित रहा पड़ सकता है /

यानी इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि परिजनों को पॉलिसी का क्लेम पाने में दिक्कत नहीं होगी और अनावश्यक विवाद से भी बचा जा सकेगा / आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से,:– साधारण तौर पर लोग जीवनसाथी को ही नॉमिनी बनाते हैं, लेकिन अगर आप अपने पैसे को दो लोगों के बीच बांटना चाहते हैं / जैसे पत्नी और बच्चा या पत्नी और भाई या मां, उस स्थिति में आप एक से अधिक पॉलिसी खरीद सकते हैं और दो पॉलिसियों के लिए अलग-अलग नॉमिनी बना सकते हैं

या फिर पॉलिसी खरीदते समय ही एक से ज्यादा लोगों का शेयर तय कर सकते हैं उन्हें नॉमिनी बना सकते हैं / इसके लिए इंश्योरर से पॉलिसी खदीदते समय लिखित अंडरटैकिंग ली जा सकती है / पॉलिसी लेते समय ही नॉमिनी का नाम तय कर लें, लेकिन ध्यान रहे पॉलिसी के लिए सही नॉमिनी का चुनाव करना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है / अगर आप अपने परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य हैं तो नॉमिनी के लिए परिवार के उस व्यक्ति का चुनाव कीजिए जो आपकी अनुपस्थिति में आर्थिक जिम्मेदारी उठाने के काबिल हो /

अधिकतर यह जिम्मेदारी जीवनसाथी ही उठाता है तो आप उन्हें नॉमिनी बना सकते हैं / ऐसे में आपकी अमानत घर के सदस्यों को काम जरूर आएगी / समय के साथ बदल सकते हैं नॉमिनी:–  पॉलिसी होल्डर समय के साथ अपना निमिनी (How To Change Nominee) बदल भी सकता है / किसी नॉमिनी की मौत हो जाए या फिर उसे रोजगार मिल जाए और किसी और सदस्य को पैसे की जरूरत ज्यादा हो ऐसे में नॉमिनी बदला जा सकता है /

इसके अलावा शादी या फिर तलाक की स्थिति में भी नॉमिनी बदल सकते हैं / इसके लिए आप इश्योरेंस कंपनी के वेवसाइट से नॉमिनी फॉर्म डाउनलोट करें या फिर ऑफिस से यह फॉर्म कलेक्ट लें / फॉर्म में नॉमिनी की डिटेल भरें / अब पॉलिसी के डोक्यूमेंट की कॉपी और नॉमिनी के साथ अपने रिलेशन के डॉक्यूमेंट लागाकर सब्मिट करें / अगर एक से ज्यादा नॉमिनी हैं तो हर की हिस्सेदारी भी तय कर दें /