PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में तीसरा शार्प शूटर गिरफ्तार, ​​​​​

third sharp shooter arrested in sidhu musewala murder case

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा की गिरफ्तारी हो गई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने उसे दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से बीती रात गिरफ्तार किया। उसके एक और साथी सचिन चौधरी को भी पकड़ा गया है। उससे पुलिस ने डोंगल, सिम और 2 मोाबाइल के अलावा पुलिस की 3 वर्दी बरामद की हैं।

शुरूआती जांच में पता चला कि अंकित सेरसा पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। उसके ठिकाने का पता चलने के बाद वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली आया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जल्द कान्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

वहीं, पहले पकड़े गए शामिल शार्प शूटर्स के लीडर प्रियवर्त फौजी और कशिश उर्फ कुलदीप को पुलिस पंजाब लेकर आएगी। उनके साथ केशव को भी लाया जाएगा। इसके लिए पंजाब पुलिस दिल्ली पहुंच गई है। तीनों इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। पुलिस उनका प्रोडक्शन वारंट मांग रही है। जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें मानसा लाया जाएगा।

वहीं मूसेवाला हत्याकांड के बाकी बचे शार्प शूटर मनप्रीत मनु कुस्सा, जगरूप रूपा और दीपक मुंडी के महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छुपने के इनपुट मिले हैं। दिल्ली और पंजाब पुलिस उक्त राज्यों की पुलिस को साथ लेकर लगातार रेड कर रही है। प्रियवर्त फौजी, कशिश और केशव को दिल्ली पुलिस ने गुजरात के मुंद्रा से गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस का रिमांड खत्म होने के बाद इन तीनों को तिहाड़ जेल भेजा जा चुका है। दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार किए प्रियवर्त फौजी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। मूसेवाला की हत्या के बाद शार्प शूटर 9 दिन तक मानसा में किसी अज्ञात जगह पर छिपे रहे। इसके बाद वह लगातार ठिकाने बदलते रहे। अंत में गुजरात पहुंचे। जहां से फौजी और कशिश पकड़े गए। हालांकि अंकित सेरसा और दीपक मुंडी भाग निकले।

सूत्रों की मानें तो जगरूप रूपा और मनु कुस्सा इनसे अलग चले गए। सूत्रों के मुताबिक मानसा में छिपने के दौरान शार्प शूटर्स को खाने से लेकर जरूरत का हर सामान मुहैया कराया गया। हालांकि वह सामान कौन देकर जाता था, इसके बारे में शार्प शूटर्स को भी पता नहीं है। यह संभावना जताई जा रही है कि कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गे ही उनकी मदद कर रहे थे।