PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में “आप” के नए मंत्रियों ने ली शपथ, अमन अरोड़ा, डॉ. निज्जर, पूर्व इंस्पेक्टर सरारी, जौड़ामाजरा और अनमोल गगन मान को सौंपी नै जिम्मेदारी,

bhagwant mann cabinet extension punjab new minister oath ceremony Chandigarh Punjab PTB Big Breaking News Political

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के 5 नए मंत्रियों ने शपथ ले ली है। इनमें अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, डॉ. इंद्रबीर निज्जर और फौजा सिंह सरारी शामिल हैं। सबसे पहले दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा ने मंत्रीपद की शपथ ली। फिर अमृतसर से विधायक डॉ. इंदरबीर निज्जर ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर फौजा सिंह सरारी ने शपथ ली। चौथे नंबर पर समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शपथ ली। मार्च महीने में सरकार बनने के 3 महीने बाद आम आदमी पार्टी सरकार का यह पहला कैबिनेट विस्तार है।

कैबिनेट विस्तार में दूसरी बार विधायक बनी प्रो. बलजिंदर कौर, सर्वजीत माणुके और प्रिंसिपल बुधराम को झटका लगा है। उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। इसके अलावा राजपुरा से विधायक नीना मित्तल भी मंत्री पद के लिए जोर लगा रही थी लेकिन बात नहीं बनी। अमन अरोड़ा : सुनाम से दूसरी बार MLA बने हैं। पिछला चुनाव CM भगवंत मान से भी बड़ी लीड यानी 75 हजार वोट से जीते। पार्टी के तेजतर्रार वक्ता हैं। संगरूर सीट से लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद दबाव बढ़ा।

अनमोल गगन मान : मशहूर पंजाबी गायिका हैं। आप के यूथ विंग की प्रदेश उपप्रधान रह चुकी हैं। चुनाव के वक्त प्रचार के लिए ‘केजरीवाल एंथम’ गाया था। विधायक बनने के बाद एक्टिव होकर काम कर रही हैं। डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर : चुनाव जीतने के बाद प्रोटेम स्पीकर बनाया था। हालांकि बाद में कुलतार संधवां स्पीकर बन गए। इस वक्त चीफ खालसा दीवान के प्रधान हैं। सिख सियासत के लिहाज से अमृतसर अहम केंद्र हैं, इसलिए तरजीह दी जा रही है।

चेतन सिंह जौड़ामाजरा : चुनावी जीत के बाद खूब मशहूर हुए। 7 साल साउथ कोरिया में दिहाड़ी की। वापस लौटे तो एक बार जान पर खेलकर लड़की को किडनैप होने से बचाया था। हालांकि सबसे अहम सरकार में पटियाला जिले को प्रतिनिधित्व देना है। चेतन समाना से विधायक हैं। फौजा सिंह सरारी : रिटायर्ड पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर सरारी बॉर्डर एरिया फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से विधायक हैं। इसलिए सरकार में शामिल किया जा रहा। सरारी राय सिख बिरादरी से संबंधित हैं।

कैबिनेट विस्तार के बाद AAP सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 14 मंत्री हो जाएंगे। सरकार ने शुरू में 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। इनमें से हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को करप्शन केस में बर्खास्त किया जा चुका है। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मान सरकार में 3 मंत्रियों के पद खाली रहेंगे। इन्हें आम आदमी पार्टी 2024 तक खाली रख सकती है। तब लोकसभा चुनाव होने हैं। उस वक्त के सियासी गणित को देखते हुए इन नए मंत्रियों की सरकार में एंट्री कराई जाएगी।