PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कन्या महाविद्यालय मानवता की निष्काम सेवा में अग्रणी,

KMV leads in Selfless Service to the Humanity

केएमवी का गांधीयन स्टडीज़ सेंटर अपनी स्थापना से कर रहा महिलाओं को सशक्त,

PTB News “शिक्षा”: भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी हमेशा आगे रहा है। इस संबंध में प्राचार्य प्रो अतिमा शर्मा द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय सक्रिय रूप से विभिन्न सोशल आउटरीच गतिविधियों में शामिल रहा है।

विभिन्न नवीन पहलों के साथ, कॉलेज ने सभी सेमेस्टर IV छात्रों के लिए एक वैल्यू एडेड प्रोग्राम के रूप में सोशल आउटरीच की शुरुआत की है, जिसमें छात्राओं को अध्यापकों के मार्गदर्शन में सामुदायिक सेवा में शामिल किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत कोविड के दौरान छात्राओं ने अपने घरों के आसपास जरूरतमंद लोगों की मदद की।

इस वर्ष 482 छात्राओं ने अनाथालयों, वृद्धाश्रमों का दौरा करने और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाने के अलावा गांवों में साक्षरता अभियान, पर्यावरण स्थिरता, चिकित्सा से संबंधित परियोजनाओं को पूरा किया । कालेज में वर्ष 2007 में यूजीसी द्वारा प्राप्त गांधीयन स्टडीज़ सेंटर इसी उदेश्शय को आगे बढ़ाने में कार्यरत्त है।

इस सेंटर द्वारा प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के मार्गदर्शन में गरीब लड़कियों की शिक्षा, उन्हें व्यवसायिक कोर्स सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर संबंधित ट्रेनिंग के माध्यम से गांव-गांव में महिला सशक्तिकरण की अलख जगाई जा रही है। के.एम.वी. के इसी सेंटर द्वारा वर्ष 2009 में बनारसी दास चेरीटेबल स्कूल अपनाया गया है जहां बच्चों की शिक्षा से संबंधित सामग्री कुर्सी, बैंच, स्टेशनरी, स्कूल बैग इत्यादि समय-समय पर उपलब्ध करवाए जाते है।

के.एम.वी. द्वारा इस सेंटर द्वारा गुप्त दान महादान की संस्कृति को अनुसरित करते हुए कालेज कैम्पस के बाहर एम्पथी कार्नर शुरु किया गया है जिससे कालेज की छात्राओं व फैकल्टी मैंबरस में समाज के पिछड़े वर्गों के प्रति मानव सेवा का भाव पैदा किया जा सके। इस कार्नर के अंतर्गत छात्राओं एवं फैकल्टी मैंबरस द्वारा स्वइच्छा से कपड़े, जूते एवं खिलौने आदि दान किए जाते है जिन्हें जरुरतमंद रिक्शाचालक व बच्चे इस कार्नर से प्राप्त करते है।

गांधीयन स्टडीज़ सैंटर के साथ विद्यालय के विभिन्न विभाग मिलकर इस कार्य को पूरी गम्भीरता के साथ कर रहे हैं। इसके साथ ही केएमवी के गांधीयन सेंटर द्वारा जालंधर के आस-पास के गांव इब्राहिमपुर, भतीजा आदि जैसे कई क्षेत्रों में पौधारोपण की मुहिम भी चलाई जा रही है। कालेज प्राचार्या प्रोफैसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कालेज महिलाओं के शिक्षित करने के साथ-साथ सामाजिक विकास के अन्य आयामों में भी भागीदारी कर रहा है।

इसी के तहत विकासपुरी क्षेत्र के पार्क को अपनाया गया है। कालेज का उदेश्शय महिला शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं में मानवीय व सांस्कृतिक मुल्यों के प्रति सोच पैदा करने के लिए गांधीयन स्टडीज़ सेंटर कार्यरत है। इसके साथ ही उन्होंने डा. मोनिका शर्मा, डीन, सोशल आऊट रीच द्वारा किए जाते प्रयत्नों की सराहना की।