PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आईवी वर्ल्ड स्कूल में छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण,

Ivy World School organized Mc Donalds Theme Excursion

PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियाँ करवाई जाती हैं जोकि छात्रों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होती हैं।

इसी श्रृंखला में एक नई कड़ी को जोड़ते हुए विद्यालय में छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।इसके अंतर्गत विद्यार्थियों का मैकडोनल्ड ले जाया गया और विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ जैसे ­ऑर्डर लेना बर्गर बनाना, भुगतान प्राप्त करना, भुगतान की अदायगी आदि करवाई गईं।

इस आयोजन से छात्र सामाजिक रूप से वास्तविकता को बेहतर तरीके से समझने में सक्षम हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि करना था जिसमें यह आयोजन पूर्णरूप से सफल हुआ। श्रीमती एस.चौहान, प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की ।

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल ने भी सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की और कहा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियाँ करवाई जाएंगी।