PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

केएमवी में समर वेकेशन के दौरान बेसिकस ऑफ कंप्यूटर पर ब्रिज कोर्स का आयोजन,

KMV organises a bridge course on Basics of Computers

PTB News “शिक्षा” : कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) ने समर वेकेशन के दौरान छात्राओं को बेसिकस ऑफ कंप्यूटर पर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ब्रिज कोर्स का आयोजन किया। ब्रिज कोर्स का आयोजन पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन द्वारा किया गया। इस ब्रिज कोर्स में विभिन्न धाराओं के छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

पाठ्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर संचालित करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया और प्रोग्रामिंग और आगामी टेक्नोलोजी की मूल बातें भी परिचित कराई गईं। इस दौरान छात्राओं को कंप्यूटर हार्डवेयर के साथ साथ मदरबोर्ड चिपसेट की पूरी जानकारी भी दी गई।

प्रधानाचार्य प्रो अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि यह ब्रिज कोर्स छात्रों को कंप्यूटर प्रौद्योगिकियों से संबंधित ज्ञान को समझने में मदद करेगा। मैडम प्रिंसिपल ने ब्रिज कोर्स के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए श्रीमती सुमन खुराना, हैड, पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन के प्रयासों की सराहना की।