PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले हो जाए सावधान, ट्रैफिक पुलिस जल्द ही करने जा रही हैं यह काम,

violators of traffic rules should be careful traffic police are going to do this work soon

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : स्मार्ट सिटी के तहत चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा लाइट प्वाइंट पर लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरों के जरिए जारी चालानों की जानकारी अब रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर उपलब्ध होंगी। ट्रैफिक पुलिस जल्द ही चालान घर भेजना बंद करने जा रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चालान भेजने में ट्रैफिक पुलिस पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इतना ही नहीं, मैनपावर भी ज्यादा लगती है।

पुलिस ने स्मार्ट सिटी तहत लाइट प्वाइंट पर सी.सी.टी.वी. कैमरों द्वारा 4 महीने में 88 हजार वाहनों के चालान किए हैं। इनमें से ज्यादातर रेड लाइट जंप और तेज रफ्तार वाहन हैं। जांच में सामने आया है कि रजिस्टर्ड डाक से लोगों के घर चालान भेजने के लिए डाक विभाग को 22 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। इस कार्रवाई के लिए एक दर्जन ट्रैफिक पुलिस लगाए हुए हैं।

इसके अलावा इस मैनपावर को कहीं और स्थानांतरित किया जा सकता है। लोग वाहन ऐप पर वाहन चालान से संबंधित जानकारी देख सकते हैं। जैसे ही वाहन नंबर दर्ज होगा, चालान का पूरा विवरण मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगा।

एस.एस.पी. के मुताबिक चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से बातचीत चल रही है।रेड लाइट जंप व ओवरस्पीड के अलावा सीट बेल्ट व हेलमेट व मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालों के चालान काटने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। 27 मार्च से शहर में स्मार्ट कैमरे पूरी तरह से चालू हो गए हैं। शहर के 40 जंक्शनों पर स्मार्ट कैमरे हैं।

Latest News