PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जगजीत सिंह सरोआ ने एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन का कार्यभार संभाला,

Jagjit Singh Saroa takes over as ADCP Investigation

कहा, नशे की सप्लाई लाइन को बंद करना और शहर को अपराध मुक्त रखना होगी प्राथमिकता,

PTB City News जालंधर : 2006 बैच के पीपीएस अधिकारी जगजीत सिंह सरोआ ने आज पुलिस कमिश्नरेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) इन्वेस्टिगेशन जालंधर के रूप में कार्यभार संभाला लिया है ।

प्रख्यात पहलवान के तौर पर मशहूर सरोया ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वह जालंधर को अपराध मुक्त शहर बनाने को प्राथमिकता देंगे और शहर में हो रहे अपराधों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस आयुक्त श्री गुरशरण सिंह संधू के नेतृत्व में उनकी मुख्य प्राथमिकता नशों की सप्लाई लाइन को खत्म करना और शरारती तत्वों पर नकेल कसना होगी।

अपनी प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध करते हुए, एडीसीपी ने कहा कि अपराधियों के वर्गीकरण और उनकी प्रभावी निगरानी पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इसी तरह उन्होंने कहा कि नशा के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और शहर से इस बुराई को पूरी तरह खत्म करने पर जोर दिया जाएगा।

Latest News