PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जम्मू-कश्मीर में LOC पर फटा ग्रेनेड, घटना में सैन्य अधिकारी और JCO हुए शहीद,

accidentally exploded grenade loc jammu and kashmir army officer jco martyred incident

PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर आज यानि की सुबह सोमवार को दुर्घटनावश हुए ग्रेनेड विस्फोट में सेना के एक अधिकारी और एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गए। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 17 जुलाई 2022 की रात, पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में जब एलओसी पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे,

उस वक्त दुर्घटनावश अचानक ग्रेनेड विस्फोट हुआ, जिसमें सैनिक घायल हो गए। उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से उधमपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान एक अधिकारी और एक जेसीओ ने दम तोड़ दिया। शहीद होने वाले सैन्यकर्मियों की पहचान कैप्टन आनंद और नायब सूबेदार भगवान सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

इससे पहले कल पुलवामा जिले के गंगू इलाके में आतंकवादियों ने घात लगाकर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार जख्मी हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने एक सेब के बगान में छिपकर सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर गोलियां चलाई थीं।

Latest News