PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले के अधीन पड़ते मकसूदां में स्थित रेलवे फ्लाई ओवर के पास हुक्का बार में पुलिए ने छापा मारी की। यह हुक्का बार HL रेस्टोरेंट में चलाया जा रहा था। हुक्का बार में अवैध रूप से शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस ने अवैध रूप से धंधा करने के आरोप में रेस्टोरेंट के मालिक, मैनेजर औऱ एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना प्रभारी सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके अनुसार मकसूदां फ्लाई ओवर के पास एचएल रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है और छोटी उम्र के लड़के वहां पर नशा करने आते हैं। पुलिस ने तुरंत वहां पर छापा मारा। छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से हुक्के और नशीला पदार्थ बरामद किया।
रेस्टोरेंट के पास बार का लाइसेंस भी नहीं था और बार में अवैध रूप से शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक सुखदीप सिंह, मैनेजर शुभम और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौके से तीनों को गिरफ्तार किया गया। रेस्टोरेंट में हुक्का औऱ शराब पी रहे कुछ युवकों को भी डिटेन किया गया है।
पुलिस ने जिस रेस्टोरेंट में रविवार को छापामारी की, उस पर पहले भी कई बार रेड हो चुकी है। एक्साइज विभाग ने भी अवैध शराब पिलाने के मामले में रेस्टोरेंट पर छापा मारा था। इस दौरान अवैध शराब पकड़ी थी और रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, बावजूद इसके रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाया जा रहा है।








































