PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. ने रोटरी क्लब, जालंधर के साथ मिलकर नेल्सन मंडेला पर गांधी के प्रभाव पर एक इंटर डिस्प्लिनरी संगोष्ठी का आयोजन किया,

KMV organises an interdisciplinary seminar on Gandhi’s Influence on Nelson Mandela in collaboration with Rotary Club Jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर द्वारा रोटरी क्लब, जालंधर के सहयोग से नेल्सन मंडेला पर गांधी के प्रभाव पर एक इंटर डिस्प्लिनरी संगोष्ठी का आयोजन कराया गया। इस संगोष्ठी का आयोजन इतिहास और राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर केएमवी की पूर्व छात्र श्रीमती नीलम माहे, पीसीएस, रोजगार अफ़सर, कपूरथला मुख्य अतिथि रही।

अपने स्वागत भाषण में विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सम्बोधित होते हुए कहा कि महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला दोनों ही दुनिया के महान नेताओं में से एक हैं जिन्होंने समानता और अहिंसा का संदेश फैलाकर मानवाधिकार और मानव स्वतंत्रता के लिए काम किया।इसके साथ ही श्रीमती नीलम माहे ने अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि यदि हम व्यवस्था में सुधार करना चाहते हैं, तो हमें फिर से अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज उठानी चाहिए और शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

उन्होंने नेल्सन मंडेला के संघर्ष का भी हवाला दिया, जब वह दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खात्मे के लिए जेल में थे। इसके साथ ही श्रीमती माहे ने यह भी कहा कि के.एम.वी. सबसे प्रमुख संस्थानों में से एक है जिसने हमेशा समाज में मजबूत महिला नेताओं का निर्माण किया है और हमेशा महिला मुक्ति और सशक्तिकरण के लिए काम करता रहा है। इस अवसर पर डॉ अंशु जैन, क़ानून विभाग, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर भी वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. जैन ने दक्षिण अफ्रीका में लोकतंत्र और समानता की स्थापना के लिए नेल्सन मंडेला की विरासत का हवाला देते हुए कहा कि 2019 से 2028 का दशक नेल्सन मंडेला को समर्पित है। डॉ जैन ने आगे कहा कि गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के बुरे प्रभावों को महसूस किया, जो अंततः भारत में गांधी का नीति कार्यक्रम बन गया क्योंकि गांधी अहिंसा, आर्थिक मुक्ति और राजनीतिक सशक्तिकरण के समर्थक थे और दोनों नेता दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म करने के लिए जिम्मेदार थे।

दोआबा कॉलेज, जालंधर के डॉ राजन शर्मा ने अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि गांधी ने अन्याय से लड़ने के लिए सत्याग्रह की रणनीति अपनाई और अपनी जन अपील के माध्यम से गांधी ने नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर, दलाई लामा, बराक ओबामा और अन्य लोगों को प्रेरित किया।उन्होंने आगे कहा कि गांधी एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने आम लोगों में अपनी पहचान बनाई और कांग्रेस पार्टी को एक दबाव समूह से एक जन आधारित आंदोलन में बदल दिया और वर्तमान संदर्भ में गांधी के दर्शन का पालन करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जालंधर की अध्यक्ष श्रीमती नुपुर संधू भी उपस्थित रही। मैडम प्रिंसिपल ने इस सेमिनार के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए डॉ गुरजोत, श्रीमती आशिमा साहनी और डॉ हरप्रीत के प्रयासों की प्रशंसा की।

Latest News