PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भयानक सड़क हादसे में विदेश से लौट रही बेटी को लेने जा रहे मां-बाप की हुई मौत,

death of parents going to pick up daughter returning from abroad in a terrible road accident

PTB Big Accident News चंडीगढ़ : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानाकारी के मुताबिक जिले के शाहबाद मारकंडा के नौ गजा पीर के पास सड़क दुर्घटना में राजपुरा (पंजाब) के रहने वाले पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अपनी बेटी को लेने के लिए सुबह राजपुरा से निकले थे। उनकी बेटी मलेशिया से लौट रही थी। वो उसे लेने दिल्ली हवाई अड्डे जा रहे थे।

मलेशिया से लौट रही उनकी बेटी ने आज सुबह 9:00 बजे के लगभग दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। मगर सड़क दुर्घटना में मां बाप की मौत हो गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी के ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। बता दें कि सेतिया परिवार पंजाब के राजपुरा के रहने वाले हैं। जिस कार का हादसा हुआ उसका नंबर PB39K6686 है।

वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं हादसे में घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर की तेज रफ्तार से कार चला रहा था। कार की स्पीड ज्यादा होने के चलते वो अनियंत्रित हो गई और जीटी रोड पर लगी लोहे की जालियों से टकरा कर पलट गई, सूचना मिलते ही पुलिस व हेल्पर सोसाइटी के वाहन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे। बुरी तरह से जख्मी ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Latest News