PTB Crime न्यूज़ फगवाड़ा : पंजाब में गन कल्चर आज भी युवाओं के लिए बड़ा शौक बना हुआ है ऐसे में पंजाब सरकार सहित तमाम पुलिस अधिकारीयों ने अब इस गन कल्चर को पूरी तरह से खत्म करने के लिए या तो गन लाइसेंसों को रिन्यू करना खत्म कर दिया है या फिर नए लाइसेंस के लिए बिना वजह आवेदन करने वालों को गन लाइसेंस के एप्लिकेशन फार्म देने ही बंद कर दिए हैं /
लेकिन आज भी कुछ लोग अपनी सुरक्षा के लिए रखी गए हथियारों की नुमाईश करने से बज नहीं आ रहे / ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक एक नहीं बल्कि दो हथियार लेकर एक फंग्शन के दौरान शरेआम छोटे-छोटे बच्चों के सामने हथियार लहराता हुआ दिखाई दे रहा है / यह वीडियो फगवाड़ा में एक समारोह का बताया जा रहा है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि व्यक्ति किस तरह से एक हाथ में रिवॉल्वर और एक हाथ में पिस्टल लेकर नाच रहा है /
वहीं आपको यह भी बता दें कि इससे पहले जालंधर के दकोहा में कुछ युवक भी एक खिलौना पिस्तौल लेकर शरेआम दिखाई दिए थे जिनका CCTV वीडियो वायरल होने के बाद तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जाँच में इनके पास मिला पिस्तौल नकली निकला तो इन तीनों युवकों को वार्निंग देकर छोड़ दिया गया / इस मामले में पुलिस के अधिकारी बताते हैं कि अपनी सुरक्षा के लिए रखे गए हथियार को तभी निकला जा सकता है जब उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो, बाकि सब मामलों में चाहे वह शादी समारोह ही क्यों ना हो हथियार लहराना क़ानूनी जुर्म है /








































