PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में आज से हिमाचल प्रदेश जैसा शुरू होगा कानून, जिला प्रशासन ने सख्त किया एक्शन,

punjab jalandhar campaign against polythene in jalandhar polythene hand then fine will have paid challan campaign starts today

पूर्व जिलाधीश भी कर चुके हैं इससे पहले सख्त आदेश जारी, लेकिन सारे रह गए धरे के धरे,

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर में आज से पॉलीथिन के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू हो गया है। अब सब्जी या अन्य सामान लेने के लिए घर से निकलें तो कपड़े या जूट का बैग साथ में जरूर रखें / यदि हाथ में पॉलीथिन का लिफाफा नजर आया तो जुर्माना भरना पड़ सकता है / शहर में आज से पॉलीथिन प्रयोग पर चालान की मुहिम शुरु हो गई है /

शहर के सभी दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं को भी नगर निगम ने पहले ही आगाह कर दिया है कि मंगलवार से पॉलिथीन नजर आने पर अब पूछा नहीं जाएगा बल्कि सीधा चालान काट कर हाथ में थमा दिया जाएगा / निगम अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि दुकानदार यदि सामान देना ही चाहते हैं तो वह जूट के बैग या फिर कपड़े के थैले में दें / सिंगल यूज पॉलिथीन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा /

शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए नगरल निगम ने जिंदगी को हैं, पॉलिथीन को ना स्लोगगन देकर शहर में मुहिम छेड़ी है / इस मुहिम में निगम के अधिकारियों के साथ-साथ हेल्थ और अन्य विभागों के अधिकारी भी अपनी भूमिका निभाएंगे / शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए सभी को दायित्व सौंपा गया है /

नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने सभी समाज सेवी संगठनों से भी अपील की है कि वह शहर को पॉलिथीन-प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति दिलाने के लिए आगे आएं / उन्होंने पॉलिथीन प्रयोग के खिलाफ मुहिम छेड़ने से पहले पिछले कल जालंधर में दुकानदारों की एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों, NGO के पदाधिकारियों इत्यादि से एक बैठक भी की और वर्कशाप लगाकर इसकरे दुष्प्रभावों से अवगत भी करवाया / उन्होंने सभी से कहा कि वह पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर दें /

उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि घर से कुछ भी खरीदने के लिए निकलें तो कपड़े का थैला साथ में रखना अपनी आदत में शुमार करें / इन सबके बीच सोचने वाली बात तो यह है कि जिस फैक्ट्री में यह पॉलीथिन बनता है और बनने के बाद बाजार में बेचा जाता है या फिर कोई उक्त फैक्ट्री से लेकर आता है तो उसके ऊपर क्यों जिला प्रशासन एक्शन नहीं लेता? आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भी पूर्व जिलाधीशों की और से ऐसे ही बड़े-बड़े फैसले लिए गए थे लेकिन बाद में सब धरे के धरे रह गए / अब देखना यह होगा की मौजूदा जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों का पालन सख्ती से होता है या फिर पहले जैसा हाल?

Latest News