PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

अमृतसर में पुलिस चौकी पर किया लोगों ने हमला, आरोपी को छुड़ा ले गए लोग, सभी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी,

Amritsar People attacked chawinda devi police post the accused caught drugs were taken away mob Punjab PTB Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के जिला अमृतसर शहर में देर रात के समय गांव की महिलाओं सहित कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस चौकी पर ही धावा बोल दिया / चौकी में इस दौरान सिर्फ 4 पुलिस मुलाजिम ही मौजूद थे, जिनके सामने लोग NDPS एक्ट के तहत पकड़े गए एक आरोपी को लोग छुड़ाकर ले गए /

गांव के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पकड़ा गया युवक सिर्फ नशा करता है / DSP मजीठा मनमोहन सिंह ने हवालाती को भगाने वाले पुरुष व महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं / यह घटना मजीठा कस्बे के थाना कत्थेनंगल में आती चौकी चविंडा देवी की है / देर रात के समय चौकी में 4 पुलिस कर्मी ही मौजूद थे /

इसी दौरान गांव के कुछ लोग चौकी में आ गए / उनमें महिलाएं भी शामिल थीं / चविंडा देवी की पुलिस ने गांव के आकाशदीप सिंह नाम के युवक को 9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था / पुलिस ने आरोपी आकाशदीप के खिलाफ NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया, लेकिन गांव के लोग रात के समय आकर पुलिस पर आरोप लगाने लगे कि आकाशदीप नशा बेचता नहीं है, सिर्फ खरीदता है /

वह चारों पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए आकाशदीप को छु़ड़ा साथ ले गए / पुलिस ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी आकाशदीप से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी / दरअसल, पुलिस जानना चाहती है कि आकाशदीप नशा खरीदता कहां से है, इसीलिए उसे हिरासत में लिया गया था / वहीं स्थानीय DSP मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी को छुड़ाने वालों की पहचान करने में जुटी है / मामले की जांच की जा रही है /

Latest News