PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में मृत बच्चे का शव लेकर थाने पहुंची महिला, अपने ही पति पर लगाए गंभीर आरोप,

Woman reached police station with dead child's body in Jalandhar

PTB City News जालंधर : जालंधर की अधीन पड़ते थाना रामामंडी में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब देर रत एक महिला अपने एक साल के बच्चे का शव लेकर पहुंची। महिला के हाथ में बच्चे का शव देखकर पहले तो पुलिस वाले भी चौक गए लेकिन जब मामले संबंधी पता चला तो उन्होंने अपने सीनियर अधिकारीयों को इसकी सुचना दी व आगे की कारवाई शुरू कर दी /

सूत्रों से मिली जानकारी की अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने ही उसके बच्चे की हत्या की है / वहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया की स्थानीय पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही / इस दौरान महिला के रिश्तेदार बच्चे के शव को गोद में रखकर बैठे रहे /

वहीं स्थानीय थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है / थाने में बच्चे का शव लेकर पहुंची महिला गांव चौहकां निवासी निमिशा है उसने बताया कि उसकी लवली के साथ शादी हुई थी / यह उसकी दूसरी शादी थी / उसके बाद उनके घर बच्चा पैदा हुआ, जिसका नाम जीत रखा था /

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी दो बेटियां और भी हैं / महिला का आरोप था कि उसके पति लवली ने बेटे जीत की हत्या कर दी है और फरार हो गया है / उसने बताया कि पति उस पर शक करता था, जिस कारण उसने बेटे की हत्या कर दी / इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है /

आपको यह भी बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही थाने की प्रभारी व अन्य सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे / फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्तपाल भेज दिया है व आगे की जाँच की जा रही है /

Latest News