PTB Big न्यूज़ गांधीनगर : आयकर विभाग ने गुजरात में बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने खेड़ा, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में फैले गुजरात के एक प्रमुख व्यापारिक समूह के 58 परिसरों पर छापेमारी की। इस रेड में 1000 करोड़ रुपेय से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता चला है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में जानकारी दी कि छापेमारी के दौरान 24 करोड़ की अस्पष्टीकृत बेहिसाब नकदी, आभूषण, सर्राफा और 20 करोड़ की अन्य संपत्ति भी जब्त की गई है। मुताबिक विभाग की ओर से 20 जुलाई को छापेमारी की गई थी। बताया गया कि खोज अभियान के परिणामस्वरूप,
दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में विभिन्न आपत्तिजनक सबूत मिले हैं और जब्त किए गए हैं। छापेमारी में जो सबूत मिले हैं, उससे पता चलता है कि समूह विभिन्न तरीकों को अपनाकर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रहा था, जिसमें खाते की किताबों के बाहर नकद बिक्री रखना, फर्जी खरीद की बुकिंग और लेनदेन से अचल संपत्ति से पैसे की रसीदें शामिल हैं।








































