PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

केएमवी के एन.सी.सी. कैडेटस ने ऐन्यूअल ट्रेनिंग कैम्प 2022 में विद्यालय का नाम रोशन किया,

KMV’s NCC Cadets bring laurels in Combined Annual Training Camp 2022

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में 105 कैडेटस का एक ऐक्टिव एन.सी.सी.यूनिट है। उल्लेखनीय है कि कैडेटस को दस दिवसीय ऐन्यूअल ट्रेनिंग कैम्प में भाग लेना आवश्यक है ताकि वे बी और सी-सर्टिफिकेट परीक्षाओं में शामिल हो सकें। इस ट्रेनिंग के साथ-साथ कैम्प दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिसमें केएमवी की छात्राओं ने जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी संस्था का नाम रोशन किया।

लेआउट लाइन शेत्र प्रतियोगिता में केएमवी ने प्रथम पुरस्कार,U/0 श्रुति सिंह ने फायरिंग प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार, गार्ड ऑफ ऑनर प्रतियोगिता में केएमवी ने दूसरा पुरस्कार और रस्साकशी प्रतियोगिता में केएमवी कैडेटस ने दूसरा पुरस्कार भी जीता। सार्जेंट श्रुति कंवल और सार्जेंट हरविंदर कौर को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चुना गया। इसके साथ ही सार्जेंट याशिका शर्मा को दिल्ली में थल सेना कैंप के लिए चुना गया।

एस कैम्प के दोरान S/UO वजिंदर कौर और S/UO शांति सिंह को सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया। इसके साथ ही S/UO वजिंदर कौर को कैंप सीनियर होने के लिए सम्मानित भी किया गया। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी कैडेटों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि केएमवी हमेशा अपने छात्रों को उनके व्यक्तित्व को बढ़ाने के लिए सभी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। मैडम प्रिंसीपल ने छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए लेफ्टिनेंट सीमा अरोड़ा इंचार्ज, एन.सी.सी. के प्रयासों की भी सराहना की |

Latest News