PTB City News जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के कांफ्रेंस हॉल में ADGP वेलफेयर पंजाब IPS अर्पित शुक्ला की अध्यक्षता में जालंधर के पुलिस कमिश्नर सरदार गुरचरण सिंह संधू IPS की मौजूदगी में कमिश्नरेट जालंधर के सभी अधिकारीयों, जिनमें श्रीमती वत्सला गुप्ता IPS DCP हेडक्वार्टर,
अंकुर गुप्ता IPS DCP Law and Order, नरेश डोगरा PPS DCP सिक्योरिटी और ऑपरेशन सहित सभी DCPs, ACPs और सभी मुख्य थाना प्रभारियों के साथ 15 अगस्त 2022 को मुख्य रखते हुए शहर की Security Scenario Review करने के लिए एक एहम मीटिंग का आयोजन किया गया /

इसके साथ ही यह मीटिंग पंजाब सरकार और पंजाब के DGP गौरव यादव की ओर से जारी आदेशों को ध्यान में रखते हुए / कमिश्नरेट जालंधर की हद के अंदर ड्रग नशा तस्करों, गैंगस्टरों, स्नेचिंग करने वाले गिरोह, PO के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में शामिल अनसरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के सभी को निर्देश दिए गए /
इसके अलावा पूरे जालंधर शहर में अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाने, उनकी चेकिंग करने और PCR दस्तों के माध्यम से शहर में अमन शांति की स्थिति को कायम रखने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए, ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था कायम रह सके /








































