PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आप के इस विधायक के PA पर लगा 1 लाख रूपये रिश्वत लेने का आरोप, शिकायत दर्ज,

Janvi Bithal AAP Bhagwant Mann CMO Punjab MLA Spread the News

PTB Big न्यूज़ जीरकपुर : आम आदमी पार्टी के जिला व्यापार मंडल के ज्वाइंट सेक्रेटरी विक्रम धवन ने अपनी ही पार्टी के विधायक के पीए द्वारा चौंकी इंचार्ज से पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी किए एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर पर की है। जिसके जवाब में शिकायत नंबर (2एमजेएम29) रजिस्टर्ड कर ली गई है।

इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए विक्रम धवन निवासी सिंह वार्ड नंबर -4 बलटाना जो कि इसी वार्ड में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज है ने आरोप लगाया कि जब बरमा सिंह बलटाना चौकी इंचार्ज थे तो उनका एक मामला थाने में चल रहा था। इस बीच बरमा सिंह को अचानक चौकी इंचार्ज से हटाकर जीरकपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। विक्रम धवन ने बरमा सिंह को कॉल कर अपने केस के बारे में जानकारी लेने के लिए कॉल कि जिस में बर्मा सिंह विक्रम धवन को केस की जानकारी देने के बाद विधायक द्वारा पीए भेजकर पैसे मांगने कि बात कही।

विक्रम धवन और बरमा सिंह की बातचीत में विधायक रंधावा के पीए नितीन लूथरा ने एक लाख रूपये मांगे और जब पैसे नहीं दिए तो तबादला करने की बात भी कही जा रही है। इस बातचीत की आडियो रिकार्डिंग विक्रम धवन के पास मौजूद है जो उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सबूत के तौर पर भेजी है। विक्रम धवन यह भी दावा कर रहा है कि उसके पास इस आरोप से संबंधित अन्य दस्तावेज भी हैं जो वह समय आने पर दिखाएगा। यह आडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Latest News