PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के एक हॉस्टल में घुसे तेजधार हथियारों से लेस हमलावर, नर्स पर किया कातिलाना हमला, एक की मौत, एक गंभीर,

nurse balwinder kaur murder purl hospital jalandhar jyoti seriously injured

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में देर रात यानि करीब 2 बजे के आसपास शहर के सबसे पॉश इलाके में स्थित पर्ल आईज़ एडं मैटरनिटी होम के नर्सिंग हॉस्टल में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से दो नर्सों पर हमला बोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल नर्स को निजी घई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर डॉक्टरों ने नर्स की हालत नाजुक बताई है।

जालंधर के संघा चौक पर वारदात देर रात दो बजे के आसपास की बताई जा रही है, जिस नर्स की हत्या हुई है उसकी पहचान जिला अमृतसर के तहत आते ब्यास की बलविंद्र कौर के रूप में हुई है जबकि घायल नर्स की पहचान ज्योति के रुप में हुई है। ज्योति फगवाड़ा की रहने वाली है। दोनों पर देर रात हमला हॉस्टल की छत पर हुआ। हत्या की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

स्टाफ तुरंत प्रभाव से हॉस्टल की छत की तरफ भागा। वहां पर जाकर देखा तो बलविंद्र और ज्योति खून से लथपथ पड़ी थीं। स्टाफ ने चैक किया तो बलविंद्र की मौत हो चुकी थी, जबकि बेसुध पड़ी ज्योति का सांसे अभीव चल रही थीं। स्टाफ ने तुरंत उसे अपने अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद लिंक रोड पर स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। ज्योति के शरीर पर भी तेजधार हथियार के कई घाव हैं और खून भी काफी बह गया है। ज्योति की हालत अस्पताल में चिंताजनक बनी हुई है। वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

वहीं पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस भी शहर में हुए हत्यकांड की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस को मौके से तेजधार हथियार का एक टूटा हुआ टुकड़ा मिला है। पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को शक है कि हत्यारे अस्पताल से होकर नर्सिंग हॉस्टल में नहीं गए बल्कि छत के रास्ते नर्सों के पास पहुंचे थे।

पुलिस ने आगे यह भी बताया कि हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारे वापस भी उसी रास्ते से लौटे। अस्पताल में कार्यरत नर्स ने बताया कि बीते दिन ज्योति की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह काम के लिए नीचे अस्पताल में नहीं आई। बीती रात लगभग 2 बजे एक अन्य नर्स जब ऊपर गई तो उसने देखा तो उसके होश उड़ गए। ज्योति व बलजिन्द्र दोनों खून से लथपथ पड़ी हुई थी। फ़िलहाल इस तरह रात के अँधेरे में हुई इस वारदात के बाद पुरे शहर में सनसनी फैल गई है व जालंधर की कमिश्नरेट द्वारा शहर की सुरक्षा के लिए किये जाने वाले दावों की हवा निकलती साफ दिखाई दे रही है।

Latest News