PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी, 147 सड़कें हुई प्रभावित, जिला प्रशासन ने इन इलाकों में किया अलर्ट जारी,

shimla himachal weather heavy rain continues wreak havoc himachal bridge shed churah 147 roads stalled PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन से मंगलवार सुबह तक 147 सड़कें ठप थीं। इसके अलावा 475 बिजली ट्रांसफार्मर व 50 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा 43 सड़कें कुल्लू जिले में ठप हैं।

वहीं चंबा में 33, शिमला 32 और सिरमौर जिले में 21 सड़कें बाधित हैं। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। पूरे प्रदेश में 30 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

भारी बारिश के चलते नदी-नालों में जल स्तर बढ़ने से कई जिलों में बाढ़ आने का खतरा जताया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, किन्नौर व सिरमौर के कई भागों में अचानक बाढ़ का खतरा जताया है।

Latest News