PTB Big Political दिल्ली : आबकारी नीति घोटाले मामले को लेकर आज सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बैंक अकाउंट की जांच की। इस दौरान उनकी पत्नी भी वहीं मौजूद थी। वहीं, जांच पूरी होने के बाद मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि जांच में सीबीआई को कुछ नहीं मिली।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जन्माष्टमी के दौरान उनके घर पर रेड की गई थी और तभी सीबीआई उनके घर से लॉकर की चाबी ले गई थी। उसी की जांच आ की गई। मनीष ने कहा कि सीबीआई ने उनके साथ ठीक व्यवहार किया लेकिन इस जांच में उन्हें कुछ बरामद नहीं हुआ।
सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा करते हुए कहा, मेरे घर से कुछ नहीं निकला। वैसे ही लॉकर से भी कुछ नहीं निकला। मुश्किल से 70-80 हजार रुपए बच्चों के कुछ और पत्नी के कुछ ज्वेलरी मिले. मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री जी ने मेरे घर पर रेड करा दी। मेरे घर की तलाशी छानबीन करा दी… वहां कुछ नहीं मिला. .. आज मेरे लॉकर की जांच करा दी… उसमें कुछ नहीं निकला. पीएम की सारी जांच में क्लीन चिट है।








































