PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, हिमाचल कांग्रेस में शामिल हुए SS जोगटा,

ss jogta former president non gazetted employees federation joined congress leaving aam aadmi Party Shimla

PTB Big Political हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा ने आम आदमी पार्टी(आप) का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मंगलवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में जोगटा अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल शामिल हुए।

जोगटा इससे पहले आप में प्रदेश प्रवक्ता थे। जोगटा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। एसएस जोगटा करीब तीन साल से आप पार्टी के साथ जुड़े रहे। इससे पहले जोगटा हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इस दौरान आप यूथ विंग शिमला शहरी उपाध्यक्ष अजय कुमार, दिपांशी, मुकेश कुमार व अन्य भी कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एसएस जोगटा व अन्य का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी।

वहीं, जोगटा ने कहा कि उनकी आज घर वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अब तक 2016 से देय संशोधित वेतनमान के लाभ कर्मचारियों को नहीं दे पाई है। कर्मचारी, पेंशनर व उनके परिवारों के 30 लाख मतदाता विधानसभा चुनाव में भाजपा को आइना दिखाएंगे।

Latest News