PTB News

Latest news
जालंधर के जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जनता से की अपील, बड़ी ख़बर, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने सेंचुरीदार मेजर पवन कुमार की मृत्यु पर व्यक्त किया ... जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने लिया मौजूदा हालात के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों का जायजा, जनता ... 2 दिन में घुटनों पर आया पाकिस्तान, फोन करके लगाई भारत से शांति की गुहार, हिमाचल के चिंतपूर्णी में भी गिरा पाकिस्तान का रॉकेट, धमाका सुन घरों से बाहर निकले लोग, सुबह-सुबह धमाकों से गूंजा जालंधर शहर, दिन में पहली बार हुआ हमला, जालंधर में जारी हुआ रेड अलर्ट, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब के किसानों ने लिया बड़ा फैसला, फिरोजपुर में घर पर गिरा ड्रोन, महिला से 3 झुलसे, , कहां-कहां सुनाई दी धमाकों की आवाज, पाकिस्तान ने फिर किया जम्मू, पठानकोट और फिरोजपुर पर ड्रोन से हमला, आर्मी ने आसमान में ही किये ध्वस्त...
Translate

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, हिमाचल कांग्रेस में शामिल हुए SS जोगटा,

ss jogta former president non gazetted employees federation joined congress leaving aam aadmi Party Shimla

PTB Big Political हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा ने आम आदमी पार्टी(आप) का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मंगलवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में जोगटा अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल शामिल हुए।

जोगटा इससे पहले आप में प्रदेश प्रवक्ता थे। जोगटा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। एसएस जोगटा करीब तीन साल से आप पार्टी के साथ जुड़े रहे। इससे पहले जोगटा हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इस दौरान आप यूथ विंग शिमला शहरी उपाध्यक्ष अजय कुमार, दिपांशी, मुकेश कुमार व अन्य भी कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एसएस जोगटा व अन्य का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी।

वहीं, जोगटा ने कहा कि उनकी आज घर वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अब तक 2016 से देय संशोधित वेतनमान के लाभ कर्मचारियों को नहीं दे पाई है। कर्मचारी, पेंशनर व उनके परिवारों के 30 लाख मतदाता विधानसभा चुनाव में भाजपा को आइना दिखाएंगे।

Latest News

Latest News