PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों द्वारा जोनल खेलों में शानदार प्रदर्शन,

Excellent performance by the students of Cambridge International School Dasuha in Zonal Games

स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल जोनल खेल मुकाबलों में जीते कुल 21 पदक, जिसमें 15 स्वर्ण पदक ,4 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक,

PTB News “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में बच्चों की बुद्धि के साथ­- साथ उनके शारीरिक विकास के लिए स्कूल में उनको अलग-अलग खेलें सिखाई जाती हैंÊजिस के लिए स्कूल में खेल के मैदान बनाए गए हैं और अलर्गअलग खेल अध्यापक भी नियुक्त किए गए हैं जो समय-समय पर बच्चों का सही मार्गदर्शन करते हैं और बच्चे अलग-अलग खेलों में भाग लेते हुए बढ़िया प्रदर्शन भी करते हैं।

गत दिनों पंजाब स्कूल खेलों में स्कूल की भिन्न–भिन्न आयु वर्ग की टीमों ने जोनल खेल मुकाबलों में हिस्सा लिया, जिसमें स्कूल का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। जोनल खेल मुकाबलों में बास्किटबॉल अंडर्-14,17 लड़कों की दोनों टीमों ने पहला स्थान प्राप्त किया। बेडमिंटन खेल मुकाबलों में अंडर्-14,17 तथा 19 लड़कों की टीम ने पहला स्थान तथा लडकियों की अंडर्-14,17 टीम ने दूसरा स्थान तथा अंडर्-19 टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।

बॉलीवाल अंडर्-14 तथा 17 लड़कों की टीम ने पहला स्थान तथा अंडर्-19 टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज मुकाबलों में अंडर्-14 तथा 17 लड़कों की टीम तथा अंडर्-17 लड़कियों की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में अंडर्-17 अर्शबीर सिंह ने तथा अंडर्-19 में कुंवर राघव राणा तथा सनवीर सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया । फुटबॉल अंडर्र17 लड़कों की टीम ने पहला स्थान तथा अंडर्-14 में तीसरा स्थान पाप्त किया। टेबल टैनिस अंडर्-14 लड़कों की टीम ने दूसरा स्थान तथा अंडर्-17 टीम ने तीसरा स्थान पाप्त किया।

स्कूल के प्रिंसीपल श्री ओ.पी.गुप्ता तथा प्राइमरी हैड डॉक्टर रेणु राणावत पाटीदार ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकों शाबाश दी तथा कहा कि हमे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए ताकि उनका सर्वपक्षीय विकास हो सके।उन्होंने बच्चों को खेलों के लिए स्कूल द्वारा हर तरह के सहयोग देने का आश्वासन भी दिलाया। 
इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने बच्चों को बहुत बधाई एवं शाबाश दी तथा भविष्य में भी और बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Latest News