PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंजाब और पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया ने पंजाब सरकार की कड़े शब्दों में की निंदा,

Former state BJP president Punjab and former minister Punjab Manoranjan Kalia condemned the Punjab government in fierce words Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : मनोरंजन कालिया पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंजाब और पूर्व मंत्री पंजाब ने एक प्रेस विज्ञप्ति में पंजाब स्पोर्ट्स मैगा इवेंट के लिए गलत नामकरण का चयन करने के लिए आप सरकार पंजाब की निंदा की, जिसका उद्घाटन जालंधर में 29 अगस्त, 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा किया गया।

यह ध्यान देने योग्य है कि आप सरकार ने उक्त मैगा स्पोर्ट्स इवेंट का नाम “खेडां वतन पंजाब दियां” रखा। वतन शब्द का अनुवाद का अर्थ है देश या राष्ट्र। यह शरारती दिमाग की उपज है, जिन्होंने उक्त शब्द वतन को नामकरण में शामिल करने का सुझाव दिया और जिन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार किया, जिसका मतलब यह निकलता है कि पंजाब भारत में एक राज्य नहीं बल्कि एक स्वतंत्र देश है।

स्पोर्ट्स इवेंट के नामकरण में वतन शब्द डालने के बजाय इसे “खेडां प्रदेश पंजाब दियां” होना चाहिए था। उक्त नामकरण युवाओं को गलत संदेश देता है। मनोरंजन कालिया ने यह भी कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंग मान इस गंभीर मुद्दे को संज्ञान में ले और मेगा स्पोर्ट्स इवेंट के नामकरण को “खेडां प्रदेश पंजाब दियां” के रूप में संशोधित करने के लिए निर्देश दे,

ऐसा न हो कि कहीं आपकी चुप्पी को आपकी स्वीकृति समज लिया जाए। उसी तरह जैसे आपकी चुप्पी स. गुरपतवंत सिंह पन्नू के बयान पर सहमति का संकेत देती है कि आम आदमी पार्टी को पंजाब असेंबली इलेक्शन 2022 में सिख फॉर जस्टिस ने चुनावी चंदा दिया है।

Latest News