PTB News

Latest news
Nik Baker's की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global

महंगाई की मार झेल रही जनता को महीने के पहले ही दिन मिली बड़ी राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता,

big relief from inflation lpg cylinder became cheaper rs 100 delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश में महंगाई की मार झेल रही जनता को महीने के पहले दिन बड़ी राहत मिली। 1 सितंबर को गैस सिलेंडर के दामों में कमी देखने को मिली है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की भारी कटौती हुई है। हालांकि, दामों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। उम्मीद की जा रही है कि आगे घरेलू इस्तेमाल के सिलेंडर में भी छूट मिलेगी।

नई दरों के हिसाब से देश में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के भाव 91 रुपये से 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक घटे हैं। वहीं 14 किलो ग्राम वाला घरेलू सिलेंडर पुरानी कीमतों पर ही मिल रहा है। पहली सितंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 91.5 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.5 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये घट गई है। कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में सिलेंडर के लिए अब 1885 रुपये, कोलकाता में 1995.5 रुपये, मुंबई में 1844 रुपये चुकाने होंगे।

इससे पहले अगस्त के महीने में भी कीमतों में कटौती की गई थी। पहली अगस्त को कमर्शियल सिलेंडर के दाम 36 रुपये घट गए थे। गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतें तय करती हैं। वहीं दूसरी तरफ घरेलू सिलेंडर की कीमतों में जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडेन के घरेलू सिलेंडर की कीमत फिलहाल दिल्ली में 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052 रुपये और चेन्नई में 1068 रुपये प्रति सिलेंडर है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार 5वें महीने गिरावट देखने को मिली है। विदेशी बाजारों में गैस की ऊंची कीमतों की वजह से मई 2022 में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2354 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। अब कीमत 1885 रुपये के स्तर पर है। यानि इस दौरान कमर्शियल सिलेंडर 450 रुपये प्रति सिलेंडर तक सस्ता हो चुका है।

Latest News