PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आबकारी नीति को लेकर ED का देशभर में बड़ा एक्शन, 40 के करीब ठिकानों पर मारी एक साथ रेड,

ed Enforcement Directorate big action regarding excise policy raids on 40 locations across the country Delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली की शराब नीति मामले को लेकर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देश भर में 40 ठिकानों पर इस मामले को लेकर छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में ईडी जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ करने के लिए एक स्थानीय अदालत से अनुमति प्राप्त की है और उम्मीद की जा रही है कि एजेंसी आज यानी शुक्रवार को तिहाड़ जेल में जैन से पूछताछ करेगी, जहां वह कथित हवाला सौदे से जुड़े धन शोधन के एक अन्य मामले में 30 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से कैद हैं।

सूत्रों की मानें तो ताजा मामले में ईडी को 57 वर्षीय सत्येंद्र जैन से 16, 22 और 23 सितंबर को पूछताछ करने के लिए अधिकृत किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में बिना विभाग के मंत्री जैन को ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले उनके पास स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी थी।

सूत्रों ने कहा कि ईडी ने नई आबकारी नीति को लागू करने के लिए आप सरकार द्वारा दी गई कैबिनेट की मंजूरी के संबंध में जैन का बयान दर्ज करने के लिए एक स्थानीय अदालत से अनुमति मांगी थी जो उसे मिल गई। आबकारी नीति में धन शोधन का ईडी का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी से उपजा है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुछ नौकरशाहों को आरोपी बनाया गया है। आबकारी नीति को अब वापस ले लिया गया है।

Latest News