PTB Big न्यूज़ पुडुचेरी : पुडुचेरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां केंद्र शासित पुडुचेरी सरकार ने बच्चों में अचानक बुखार के मामले को लेकर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
पुडुचेरी सरकार ने कहा कि पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर बच्चों में अचानक बुखार के मामले सामने आए हैं। बच्चों की सामान्य भलाई को ध्यान में रखते हुए 17 सितंबर से 25 सितंबर तक पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी स्कूलों में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित किए गए है।








































