PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कनाडा में गोलाबारी की घटना में घायल हुए भारतीय छात्र की हुई मौत, परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में ली अंतिम सांस,

indian student died in ontario canada

PTB Sad न्यूज़ कनाडा : कनाडा के ओंटारियो में गोलीबारी की वारदात में घायल हुए 28 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत हो गई है। ओंटारियो प्रांत में सोमवार को हुई गोलीबारी में दो अन्य लोगों की भी जान चली गई थी। हिल्टन क्षेत्रीय पुलिस सेवा (HRPS) ने एक बयान में शनिवार को बताया कि सतविंदर सिंह की हैमिल्टन सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में अंतिम सांस ली। बयान के अनुसार, सिंह भारत से आया एक छात्र था, जो ‘MK AUTO रिपेयर्स’ में अंशकालिक नौकरी करता था। बयान में कहा गया कि HRPS, सिंह के परिवार व दोस्तों तथा भयावह घटना से प्रभावित समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।

ओंटारियो में सोमवार को हुई गोलीबारी में टोरंटो पुलिस के कॉन्स्टेबल एंड्रयू होंग (48) और ‘एमके ऑटो रिपेयर्स’ के मालिक शकील अशरफ (38) की मौत हो गई थी। हमलावर की पहचान 40 वर्षीय सीन पेट्री के तौर पर हुई थी, जिसको पुलिस ने हैमिल्टन में मार गिराया था। सिंह के रिश्ते की बहन सरबजोत कौर ने समाचार पत्र ‘टोरंटो स्टार’ को बताया कि शनिवार दोपहर को सिंह के पिता ने अस्पताल को उसका ‘लाइफ सपोर्ट’ हटाने की अनुमति दे दी थी।

कौर ने बताया कि सिंह के पिता उनसे आखिरी बार वैश्विक महामारी से पहले मिले थे। वह दुबई में एक चालक की नौकरी करते हैं और घटना के बाद कनाडा पहुंचे। वहीं, सिंह के परिवार को उनका शव भारत ले जाने में मदद करने के लिए ‘गोफंडमी’ (चंदा एकत्रित करने का एक मंच) ने रविवार तक 35 हजार डॉलर से अधिक की धन राशि जुटा ली थी।

Latest News