PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने स्वच्छ, स्वस्थ, सशक्त भारत के तहत स्वच्छता की शपथ,

Students of Innocent Hearts take oath of cleanliness under Swachh, Swasth and Sashakt Bharat

PTB News “शिक्षा” : नगर निगम व शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं स्वच्छता पखवाड़े के तहत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के सभी स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड तथा कपूरथला रोड) पर स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत ,सशक्त भारत का उद्देश्य लेकर देश को स्वच्छ रखने की शपथ ली। पूरा सप्ताह अनेक गतिविधियां करवा कर बच्चों को स्वच्छता अपनाने के लिए उत्साहित किया गया।

अध्यापिकाओं ने पर्सनल हाइजीन पर बातचीत करते हुए बच्चों को समझाया कि हमारे जीवन में स्वच्छता की अहम भूमिका है यदि हमें बीमारियों से बचना है तो हमें न केवल अपने आप को स्वच्छ रखना है बल्कि अपने आसपास भी स्वच्छता का ध्यान रखना है। बच्चों ने चार्ट्स व बैनर बनाकर “दवाई से नाता तोड़ो -सफाई से नाता जोड़ो” का संदेश दिया। नन्हे विद्यार्थियों के लिए “हैंड वॉश डे” गतिविधि करवाई गई । अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि खाना खाने से पहले तथा खाना खाने के बाद अपने हाथों को किस प्रकार अच्छी तरह से धोना चाहिए।

नवम व दशम कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपनी कक्षाओं तथा खेल के मैदान की सफाई की इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके,उनके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कूड़े दानों के रंगों के बारे में समझाया और उन्हें प्रेरित किया कि वे घर जाकर अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। इको क्लब के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके गो ग्रीन का संदेश दिया तथा संभाल करने का वादा भी किया।

Latest News