PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सिंगापुर एयरलाइंस में बम है, खबर फैलते ही मचा हड़कंप, एक को किया गिरफ्तार,

fighter jets escort singapore air plane over bomb hoax

PTB Big न्यूज़ सिंगापूर : सिंगापुर एयरपोर्ट एयलाइन के विमान में बम होने की अफवाह फैलने के बाद हड़कंप मच गया और यात्रियों में दहशत फैल गई। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल सिंगापुर एयलाइन के विमान में सवार युवक ने दावा किया कि उसके सामान में बम रखा है। यह सुनते ही अन्य यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। क्रू ने अपनी ओर से किसी तरह उड़ान में सवार यात्रियों को शांत किया और तुरंत ही एक्शन लिया।

अफवाह के बाद फाइटर जेट को उस उड़ान के पीछे भेजा गया जिसके बाद इसकी लैंडिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट चांगी पर कराई गई। यह जानकारी सिंगापुर अथारिटी ने दी। अथारिटी के अनुसार, 37 वर्षीय शख्स सैन फ्रांसिस्को से उड़ान में सवार हुआ था और दावा किया कि उसके हाथ में जो सामान है उसमें बम है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय से जारी की गई। मामले की पड़ताल के बाद बम की धमकी को फर्जी पाया गया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सिंगापुर पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार केबिन स्टाफ के शोषण का आरोप लगाने के बाद शख्स पर क्रू ने रोक लगा दी। बाद में उसे आतंक रोधी उपायों व ड्रग तस्करी के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। सिंगापुर एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि सभी पैसेंजर व क्रू को सुबह 9.20 बजे उतार लिया गया। हालांकि मामले के बारे में अधिक जानकारी से प्रवक्ता ने अब तक नहीं दी है।

Latest News