PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मूसेवाला हत्याकांड मामले में, प्रसिद्ध सूफी गायक अफसाना खान का नाम, गैंगस्टरों से जुड़ा नाम, NIA ने जारी किया समन,

afsana khans name surfaced in connection with moosewala murder case links with many gangsters nia issued summons Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर अब एक नया टविस्ट सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को लेकर मूसेवाला की मुँहबोली बहन अफसाना खान को एनआईए ने समन जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए को संदेह है कि मूसेवाला की हत्या में अफसाना खान की भूमिका हो सकती है।

जानकारी के अनुसार अफसाना से दिल्ली स्थित एनआईए हैडक्वाटर में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अफसाना खाम से बंबीहा गैंग, जोकि बिशनोई गैंग के विरोधी है, उनके साथ अफसाना के संबंधों के बारे में पूछताछ ती जा रही है।

बता दें कि अफसाना सिद्धू मूसेवाला को अपना भाई मानती थीं। ऐसे में अपने भाई की हुई इस निर्मम हत्या से अफसाना काफी टूट चुकी थी। अफसाना ने सिद्धू संग अपने कई वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर भी किए थे। यही नहीं अफसाना खान सिद्धू मूसेवाला संग कई शोज में भी परफॉर्म कर चुकी हैं।

इतना ही नहीं भाई का फर्ज निभाते हुए सिद्धू मूसेवाला भीअफसाना की शादी में भी शामिल हुए थे। सिद्धू ने सिंगर की शादी में खूब मस्ती भी की थी, जिसकी तस्वीरें अफसाना के इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। लेकिन उनके अचानक यूं चले जाने से अफसाना बेहद दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया था। अफसाना ने इंस्टा स्टोरी में लिखा था- सारा कुछ खत्म हो गया। मेरा जी नहीं लगदा है। मेरा प्रा (भाई) वापस ला दे कोई।

Latest News