PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सुरक्षाकर्मी ने मौके पर संभाला मोर्चा,

chief minister nitish kumar who survived the accident took the front on the spot

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार को हादसा ग्रस्त होने से बच गई। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी क्रम में पाटीपुल घाट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की अमला जमा मौजूद था। पाटीपुल घाट भ्रमण कर घाट से गंगा सेतु पथ पर जाने के लिए चढ़ान पर उनकी गाड़ी चढ़ते ही धीमी हो गई। लगा की कार पीछे की तरफ लुढक जाएगी।

कार की स्थिति को देखकर मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी सहित पुलिस के जवान दौड़ पड़े। चढ़ान पर किसी तरह से मुख्यमंत्री की गाड़ी चढ़ गई। तब अधिकारियों ने राहत की सांसे ली। मुख्यमंत्री घाटों के निरीक्षण करते हुए आगे की तरफ बढ़ गए। आपको यह भी बता दें कि छठ पर्व की तैयारियों का सीएम नीतीश कुमार लगातार जायजा ले रहे हैं।

बीते 15 अक्टूबर को भी मुख्यमंत्री पटना के गंगा घाटों का जायजा लेने के लिए निकले थे। वह स्‍टीमर पर सवार होकर छठ पूजा के लिए इंतजामों का जायजा ले रहे थे और अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इसी बीच उनके साथ हादसा हो गया। इसी हादसे में मुख्‍यमंत्री को चोट लगी थी। लेकिन उस वक्त प्रशासन की तरफ से चोट की बात से इंकार कर दिया गया था।

बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने छठ घाटों का सड़क मार्ग से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों को खुद बताया कि 15 अक्टूबर को स्टीमर से निरीक्षण के दौरान उन्हें चोट आई थी। सीएम नीतीश ने कहा कि उन्हें पैर और पेट में चोट लगी। उन्होंने अपना कुर्ता उठाकर पेट में बंधी पट्टी को भी दिखाया। इसके साथ ही कहा कि चोट की वजह से वो अपनी कार की अगली सीट पर अभी नहीं बैठ सकते।

Latest News