PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

39वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हाकी टूर्नामेंट का किया स्थानीय सरकार मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने शुभारंभ,

Local Government Minister nderbir Singh Nijjar inaugurated the 39th Indian Oil Servo Surjeet Hockey Tournament Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के स्थानीय सरकार मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर ने आज स्थानीय ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में 39वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है,

जिसके अधीन ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ का राज्य भर में एक प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य खेलों पर पूरा ध्यान देकर राज्य को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है, जिसे राज्य के खिलाड़ियों और लोगों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

Local Government Minister nderbir Singh Nijjar inaugurated the 39th Indian Oil Servo Surjeet Hockey Tournament Punjab

उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जहां खेल से मुकाबले की भावना पैदा होती है, वहीं खिलाड़ियों में आपसी मित्रता भी बढ़ती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेल खेलने और जीत-हार को खुले हाथों से स्वीकार करने को कहा। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में सुरजीत हॉकी सोसायटी द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सोसायटी ने कई खिलाड़ी तैयार किए है,

जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी क्षमता साबित की है। इस बीच चौथा नॉक आउट मैच भी आर्मी ग्रीन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीमों के बीच खेला गया,जिसमें स्थानीय शासन मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, जिनके साथ विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे, ने खिलाड़ियों से मिलते हुए खेल का आऱंभ किया।

इससे पहले डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह, जो सुरजीत हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष भी है, ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया और कहा कि टूर्नामेंट में देश भर से प्रसिद्ध टीमें भाग ले रही है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब अमेरिका और कनाडा में मैचों के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर नगर निगम की संयुक्त कमिशनर शिखा भगत, ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) अमित महाजन, एसडीएम. बलबीर राज सिंह, आप नेता राजविंदर कौर, दिनेश ढल आदि मौजूद थे।

Latest News