PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पूर्व मंत्री आशु के एक और साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस गिरफ़्तारी के बाद आशु की भी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें वजह,

punjab ludhiana fourth arrest punjab grain lifting scam anil jain arrested from sheller former minister ashu

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : विजिलेंस ने अनाज ढुलाई के टेंडर घोटाले में वीरवार को आढ़ती अनिल जैन को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर के समय सवद्दी कलां स्थित शैलर में छापामारी कर उसे पकड़ा गया। हालांकि विजिलेस के अधिकारियों ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। अनाज ढुलाई घोटाले में अब तक यह चौथी गिरफ्तारी है। विजिलेंस के एसएसपी रविंदरपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है। जल्द इस पर कोई जानकारी साझा करेंगे।

बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने शैलर में काफी देर तक छानबीन की और उसके बाद आढ़ती को साथ लेकर आ गए। अनिल जैन को इस मामले में नामजद किए जाने के बाद हाल ही में अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अनिल जैन को पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का करीबी बताया जाता है। आरोप है कि दूसरे राज्यों से खरीदा गया अनाज उसके शैलर में भी लाया जाता था।

अनाज ढुलाई के टेंडर घोटाले में नामजद पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के कथित पीए पंकज मीनू मल्होत्रा और इंद्रजीत सिंह इंदी के गिरफ्तारी वारंट अदालत ने जारी कर दिए हैं। चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट सुमित कक्कड़ की अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है कि दोनों आरोपितों को 19 नवंबर को अदालत में पेश किया जाए। अगर वे पेश नहीं होते हैं तो इसके बाद गैर जमानती वारंट जारी होंगे और फिर उन्हें अदालत भगोड़ा भी करार दे सकती है।

गौरतलब है कि दोनों ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। अनाज ढुलाई घोटाले में भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों फरार चल रहे हैं। मामले के 17 आरोपितों में से अब तक केवल तीन हुए हैं गिरफ्तार विजिलेंस ने अनाज ढुलाई घोटाले मामले में अब तक कुल 17 लोगों को नामजद किया है। इनमें से केवल तीन लोग ठेकेदार तेलूराम, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और एक कारोबारी को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Latest News