PTB News शिक्षा : आई.के.जी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा करवाए गए युथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के छात्रों ने संस्था का नाम चमकाया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह,
छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए छात्रों सम्मानित किया और बताया कि सीएसई के छात्र किरन पुंढीर ने स्टोरी विर्टिंग में गोल्ड, मनवीर कौर ने पोएम राइटिंग में गोल्ड, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रभजीत सिंह ने निबंध राइटिंग में सिल्वर, मैकेनिकल के हरमनजीत ने पोएम रेसिटेशन और एलोक्युशन में ब्रोंज,
बी.एसई मल्टीमीडिया की प्रिया ने ऑन दी स्पॉट पेटिंग में ब्रोंज, माइम में बीएसई एमएलएस के दीपा, जानवी, मनप्रीत सिंह, ताबिश, किरण, अर्जन सिंह ने ब्रोंज मैडल प्राप्त किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अच्छी कोचिंग और मैनेजमेंट को दिया। चेयरमैन चोपड़ा ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं देते हुए ऐसे ही मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।








































