PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

केंद्र सरकार रेल पटरियों के आसपास आखिर क्या करने की कर रही है तैयारी,

central government preparing to install boundary wall around railway tracks delhi Big News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहम जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि रेल पटरियाें के किनारों पर बाऊंड्री वाल लगाने की तैयारी की जा रही है। इस योजना का मकसद ट्रेन हादसों पर अंकुश लगाना है। दरअसल हाल ही के दिनों में ट्रेनों के समक्ष पशुओं के टकराने से कई हादसे हो चुके हैं।

कार्पोरेट ट्रेन वंदे भारत के साथ एक के बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद रेलवे ने यह कदम उठाया है। फिलहाल बाउंड्री वॉल का नया डिजाइन तैयार करने की परमिशन दे दी गई है। नई बाउंड्रीवाल अगले 5-6 महीनों में पटरियों के किनारे लगाई जाएगी। अक्तूबर में कई बार वंदेभारत ट्रेन मवेशियों से टकरा गई थी।

ऐसी दो घटनाएं तो लगातार दो दिनों में हुई थीं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी उस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव अपरिहार्य है। सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि मवेशिय़ों के साथ हादसे को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Latest News