PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

MCD चुनाव से पहले BJP का एक और स्टिंग आया सामने, AAP नेताओं ने पार्टी की महिला कार्यकर्ता से टिकट के बदले मांगे 80 लाख,

national news arvind kejriwal vs bjp sting operation sambit patra on delhi government

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : MCD चुनाव से पहले भाजपा ने सोमवार को एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाया। दावा किया की AAP के नेता चुनाव में टिकट देने के लिए 80 लाख रुपए मांग रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि रोहिणी-D के वार्ड 54 से टिकट देने के लिए AAP नेता बिंदू से रिश्वत मांगी गई। पात्रा ने दो वीडियो दिखाए। दावा किया कि वीडियो में बिंदू हैं, जिनसे टिकट के लिए पैसे मांगे गए।

इस स्टिंग में आप नेता RR पठानिया का नाम भी आ रहा है। दो दिन पहले भाजपा ने AAP के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल के वीडियो जारी किए थे। इनमें वे तिहाड़ के कमरे में बॉडी और हैड मसाज करवाते दिख रहे हैं। पहला VIDEO रेस्टोरेंट का है, जिसमें एक महिला और 2 व्यक्ति बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत में महिला पुनीत से पूछती है कि क्या पठानियाजी को पता है। तो पुनीत ने जवाब दिया कि पठानिया जी जानते हैं।

इसके बाद महिला बोलती है कि अगर आप कहो तो आधा अभी पेमेंट कर देती हूं बाकी बाद में। व्यक्ति कहता है कि आप 2 दिन बाद पूरा पेमेंट कर देना। दूसरा वीडियो कार का है, जिसमें महिला बिंदू कार में फोन पर बात कर रही है। इसमें वो पठानियाजी कहकर संबोधित कर रही हैं। वो बोलीं- पठानियाजी मोटी फाइल है और अगर आप मुझसे कहो कि बिंदू तुम पुनीत को पैसे दे दो तो मैं उसे पैसे दे दूंगी। आपका ग्रीन सिग्नल चाहिए।

इसके बाद पठानिया कहते हैं कि हां वो मेरे साथ रहता है, जहां जाता हूं, वहां जाता है। पार्टी में लोग उसको जानने लगे हैं और उसका फोन भी उठाने लगे हैं। वह अपने आप यह काम कर रहा है। इसके बाद बिंदू बोलती हैं- रकम छोटी-मोटी नहीं है। मैंने कहा कि अभी 10 है ले लो। उसने कहा 3-4 दिन में कर देना। पहली रकम 21 लाख की थी।

बीजेपी के पात्रा ने कहा कि पठानियाजी खुद बोल रहे हैं कि पैसे का मसला है। बातचीत में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़ला का नाम आ रहा है। तय है कि पैसा चल रहा है। आम आदमी पार्टी उगाही कर रही है। भाजपा ने शनिवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल के वीडियो जारी किए थे। इनमें वे में मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं।

Latest News