PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कंटनेर ने मारी 48 गाड़ियों को जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा लोग हुए घायल, लगा लंबा जाम,

tanker collides with 48 rounds pune more than 50 people injured Big Accident News

PTB Big न्यूज़ पुणे : महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कंटनेर ने 48 गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार कंटनेर सतारा से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बेकाबू कंटनेर 30 से ज्यादा कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। इन कारों ने कुछ और गाड़ियों को टक्कर मारी। इस तरह कुल 48 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इसके बाद कंटनेर वडगांव पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गया।

सिंहगढ़ व दत्तवाड़ी थाना के अधिकारी व कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इसके अलावा 12 से 15 एंबुलेंस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। सतारा से मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है।

पुलिस कमिश्नर सोहेल शर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज मंगेशकर और नवले हॉस्पिटल में किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर है और कुछ को फर्स्ट एड देकर घर जाने दिया गया है। वहीं कंटेनर का ड्राइवर भी हादसे में घायल हो गया है। उसका इलाज करवाया जा रहा है। ब्रेक फेल होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

फायर ब्रिगेड ऑफिसर सुजीत पाटिल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टैंकर का ब्रेक फेल हो गया था। इससे ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने 48 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

बिहार के वैशाली जिले में रविवार रात एक ट्रक ने 20 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये लोग एक शादी समारोह से खाना खाकर पैदल वापस लौट रहे थे। हादसे पर PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया।

Latest News