PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, नायब तहसीलदार भर्ती घोटाले में CIA टीम ने मारी इस जगह पर रेड,

CIA team raids in Naib Tehsildar recruitment scam Jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ पटियाला : जिले में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा की धांधली के मामले में पटियाला सीआईए टीम छापामारी कर आरोपियों की तालाश कर रही है। सीआईए के पुलिसकर्मी आज सुबह से ही जिले में विभिन्न जगहों पर छापामारी में कर रहे हैं। इस घोटाले के मामले में अभी तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से धांधली करवाने वाले 5 मुख्य आरोपियों का पुलिस आज कोर्ट से दोबारा रिमांड मांगेगी।

जिन 5 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, उनमें नवराज चौधरी उर्फ गोगी, गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी, जतिंदर सिंह उर्फ मक्खन, सोनू कुमार और विजेंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में कई अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा में धांधली करवाने वाले मुख्य 5 आरोपियों के

अलावा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर हाई रेंक लेने वाले 2 परीक्षार्थियों को भी गिरफ्तार किया था। इनमें संगरूर के थाना मुणक के गांव बसोहरा निवासी बलराज सिंह उर्फ विक्की और पटियाला के थाना घग्गा के गांव दोधना निवासी वरिदंरपाल चौधरी शामिल हैं। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। आरोपी बलराज उर्फ विक्की ने परीक्षा में दूसरा रेंक और वरिंदरपाल चौधरी ने 21वां रेंक हासिल किया था।

Latest News