PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इस देश में 5.6 की तीव्रता से आया भूकंप, 20 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 300 से ज्यादा लोग हुए गंभीर रूप से घायल,

international 56 magnitude earthquake indonesia 20 killed 300 injured Big Breaking News PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ इंडोनेशिया : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भूकंप में 20 लोगों की मौत हो गई। 300 लोग घायल हैं। भूकंप का एपीसेंटर जावा के सियांजुर में था।

सियांजुर के अधिकारी ने बताया कि एक ही अस्पताल में 20 लोगों की मौत हुई है। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि मरनेवालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में टूटी हुई इमारतें दिखाई दे रही हैं। कारों पर मलबा नजर आ रहा है। ये वीडियो आधिकारिक अकाउंट्स से शेयर नहीं किए गए हैं। लोग अपने अकाउंट्स से भूकंप के वीडियो शेयर कर रहे हैं।

इंडोनेशिया के एक न्यूज चैनल के मुताबिक इमारत के पास मौजूद अधिकारी ने बताया कि अभी हम केवल इतना कह सकते हैं कि हमने एक महिला और एक बच्चे को बचाया है। एक की मौत हो गई। अभी हम आपसे केवल यही कह सकते हैं। हम लोगों से अपील करते हैं कि वो फिलहाल अपनी इमारतों से बाहर रहें, क्योंकि आफ्टरशॉक्स की आशंका है।

हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है जिसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान होता। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है, लेकिन अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था।

Latest News