PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सोनाली फोगाट मर्डर केस के मामले में CBI ने पीए सहित 2 लोगों को बनाया आरोपी, चार्जशीट की दायर,

sonali phogat murder case cbi charge sheet pa sudhir sangwan and sukhwinder delhi

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : सीबीआई (CBI) ने सोनाली फोगाट मर्डर केस में चार्जशीट दायर कर दी है / गोवा के कर्लिज बार में संदिग्ध हालात में सोनाली की मौत हुई थी / सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर जबरन ड्रग्स देकर हत्या करने का आरोप लगा है / सोनाली के कत्ल के आरोप में दोनों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था / अब सीबीआई ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है / यह जानकारी सीबीआई के सूत्रों ने दी है /

मिली जानकारी के मुताबिक, मापुसा में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया है / ब्यूरो ने मामले में गिरफ्तार किए गए सांगवान और सुखविंदर सिंह से कोलवाले जेल में पूछताछ की, सीबीआई ने गोवा पुलिस के दस्तावेजों की भी जांच की है, जो 500 से अधिक पृष्ठों का है / इसमें गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं / सीबीआई ने कर्ली के अपराध स्थल को भी फिर से रिक्रिएट किया, जहां फोगाट को कथित तौर पर ड्रग्स दिया गया था /

आपको यह भी बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के अनुरोध और खाप महापंचायत की मांग के बाद राज्य सरकार ने फोगाट हत्या मामले को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया था / सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी / यशोधरा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था /

गोवा पुलिस, जो 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत के बाद से हत्या के मामले की जांच कर रही थी, उसे कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला और न ही वे ‘हत्या’ के किसी मकसद पर पहुंची / शुरुआत में गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था /

गोवा पुलिस ने पहले कहा था कि सोनाली फोगाट को अंजुना समुद्र तट पर प्रसिद्ध रेस्तरां-सह-नाइट क्लब कर्लीज़ में आरोपियों ने मेथामफेटामाइन ड्रग्स (मेथ) पीने के लिए मजबूर किया था / इस महीने की शुरुआत में, कर्लीज़ रेस्तरां के मालिक एडविन न्यून्स को तेलंगाना पुलिस ने ड्रग मामले में गोवा के अंजुना से गिरफ्तार किया था / नून्स इस सितंबर में सोनाली फोगट की मौत के बाद गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में शामिल थे / बाद में वह जमानत पर छूट गए थे /

Latest News